बच्चों के लिए राखी ने खरीदे खिलौने
एनडीटीवी इमैजीन के नए रियलिटी शो 'पति पत्नी और वो' में आदर्श मां नजर आने के लिए आइटम गर्ल राखी सावंत कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अमेरिका के एक शॉपिंग बाजार से उन्होंने बच्चों के लिए खिलौने और कपड़े खरीदे हैं। शो में वह इन बच्चों की अभिभावक होंगी।
शो के एक सूत्र के मुताबिक, राखी ने छह महीने से 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए कपड़े खरीदे हैं। शो की विभिन्न अवस्थाओं के दौरान वह विविध आयु समूह के बच्चों की देखभाल करेंगी। इनमें नवजात से किशोरावस्था तक के बच्चे होंगे।
'पति पत्नी और वो' में राखी के साथ उनके कनाडा में रह रहे भारतीय व्यापारी मंगेतर इलेश परुजनवाला भी नजर आएंगे। साथ ही साथ चार अन्य प्रतिष्ठित जोड़े भी दिखेंगे। शो के दौरान वे नवजात से लेकर किशोरावस्था तक के बच्चों की देखभाल करेंगे।
इलेश परुजनवाला पति पत्नी और वो राखी सावंत रियलिटी शो elesh parujanwala pati patni aur woh rakhi sawant reality show


Click it and Unblock the Notifications