गुरुदत्त पर फिल्म नहीं बना रहे राकेश
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 के रिलीज होने के बाद अब सुनने में आ रहा है कि वे किवदंती बन चुके फिल्मकार गुरु दत्त के जीवन पर फिल्म नहीं बना रह हैं।
मेहरा ने कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मैं गुरु दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहा हूं। लोग ही इस बारे में बात कर रहे हैं।"
मेहरा ने कहा, "नसरीन मुन्नी कबीर मेरे पास गुरु दत्त के जीवन पर फिल्म का विचार लेकर आई थीं। मैंने उनसे कहा गुरु दत्त के जीवन पर तो कोई भी फिल्म बनाना चाहेगा। उसके बाद वह मेरे पास एक पटकथा लेकर आईं। यह 18 महीने पुरानी बात है और मैं अभी भी मानसिक रूप से गुरु दत्त पर फिल्म बनाने के लिए तैयार नहीं हूं।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इस तरह की अफवाहें जोरों पर थीं जिनमें कहा गया था कि मेहरा गुरु दत्त पर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications