राकेश रौशन की बर्थडे पार्टी थी अमिताभ-रेखा की मैरिज एनिवर्सरी नहीं!

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर राकेश रौशन की बर्धडे पार्टी थी और इस पार्टी के दौरान बॉलीवुड के सभी दिग्गज एक्टर एक्ट्रेसेस मौजूद थे। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमिताभ बच्चन और रेखा का आना। अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम एक साथ जहां आ जाए तो फिर तो लोगों की नज़र कहीं और जानी नहीं है।

राकेश रौशन की बर्थडे पार्टी दौरान रितिक रौशन, सुजैन रौशन और साथ ही राकेश रौशन की पत्नी मौजूद थीं और उनके साथ ही कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस पार्टी की शौभा बढ़ाने पहुंचे जिनमें अमिताभ बच्चन, रेखा, ओमप्रकाश, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, गोल्डी बहल, धर्मेंद्र अदनान सामी और उनकी पत्नी, राजीव पॉल, आयशा जुल्का, जोया अख्ततर आदि सभी मौजूद थे।

मीडिया के लिए ये पार्टी लगभग 12 बजे तक थी और उसके बाद पार्टी तो रात भर चलती रही लेकिन मीडिया को पार्टी कवर करने से मना कर दिया गया। मीडिया ने सबसे ज्यादा ध्यान जिसपर दिया वो थे अमिताभ बच्चन और रेखा। काफी समय के बाद ऐसा हुआ है कि एक ही छत के नीचे अमिताभ बच्चन और रेखा एक साथ नज़र आए हों लेकिन दोनों की उपस्थिति ने सभी को काफी हैरान करने के साथ साथ काफी खुश भी किया।

अमिताभ बच्चन और रेखा दोनों ही एक दूसरे को काफी कॉमप्लीमेंट कर रहे थे। रेखा जहां एक ओर गोल्डेन बॉर्डर वाली साड़ी में आज की एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ रही थीं वहीं अपने सूट में अमिताभ बच्चन भी किसी से कम नहीं दिख रहे थे। राकेश रौशन की पार्टी के बाद सुर्खियों में सिर्फ अमिताभ बच्चन और रेखा के नाम देखकर लोगों को यही लगा कि ये राकेश रौशन की बर्थडे पार्टी कम और अमिताभ-रेखा की मैरिज एनवर्सरी ज्यादा लग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X