टीवी में काम करके खुश नहीं हैं राकेश बापट
राकेश बापट ने अपने कैरियर की शुरुआत बालीवुड की फिल्म तुम बिन से की थी लेकिन फिल्मों में सफलता नहीं मिलने पर वे टीवी की दुनिया में आ गये और उन्होंने जी में चलने वाले शो सात फेरे से पहली बार टीवी में काम करने की शुरुआत की. लेकिन अब वे टीवी में काम करके बहुत बोर हो गये हैं.
उनका कहना है कि टीवी में व्यस्त तो रहा जा सकता है और पैसा भी अच्छा कमाया जा सकता है लेकिन इसमें किसी प्रतिभाशाली कलाकार के लिए आगे बढने का कोई स्कोप नहीं है और कलाकर इसमें अभिनय करके संतुष्ट भी नहीं हो सकता. राकेश ने कहा कि वे अब आगे किसी भी शो में काम नहीं करेंगे और वापस फिल्म लाइन में ही संघर्ष करेंगे. सात फेरे उनका पहला और आखिरी शो होगा.
राकेश बापट ने इसका कारण बताया कि जब टीवी की शूटिंग के लिए जाओ तो एक दिन में जल्दबाजी में लगभग 10-12 सीन देने होते हैं. अब इस हालत में कोई कलाकार कैसे अच्छा अभिनय कर सकता है? इससे एक कलाकार के रुप में वे संतुष्ट नहीं हो पाते हैं.
उन्होंने कहा कि सात फेरे की पूरी यूनिट उनके लिए एक परिवार की तरह हो गई है, यही वजह है कि वे इसे छोडना नहीं चाहते लेकिन वे अन्य किसी भी डेली शो को नहीं करेंगे और सात फेरे के बाद सिर्फ फिल्मों में ध्यान देंगे.


Click it and Unblock the Notifications