Rajshri Deshpande- ब्लैक बिकिनी पहन पहले हुईं बोल्ड फिर किया ये खुलासा- 'पैसे देने के लिए कहा गया..'

सोशल मीडिया पर राजश्री देशपांडे को कोई अवॉइड नहीं कर सकता है और यही कारण है कि वो अक्सर अपनी तस्वीरों से छाई रहती हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने जो कुछ किया है वो काफी हैरान करने वाली है।
ब्लैक बिकिनी पहने पानी के किनारे बैठीं राजश्री देशपांडे ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। जी हां, अभिनेत्री का ये पोस्ट खूब धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने हॉलीडे एल्बम से एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।
इसके साथ साथ उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हिला डालेगा। इसके पहले बाद करते हैं उनके लुक्स की तो इसमें राजश्री देशपांडे ब्लैक बिकिनी पहनी हुई है और कैमरे की तरफ पीठ करके बोल्ड पोज दे रहीं हैं। नेचर को निहारती राजश्री के फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं।
इस तस्वीर के साथ राजश्री ने लिखा कि, ''उन्होंने मुझे कपड़े पहनने, पत्रिका कवर में आने और यहां तक कि पुरस्कार पाने के लिए भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन मैंने अंत में यह सब अलग-अलग जगहों की खोज में खर्च करने का फैसला किया, लोग, एक साहसिक जीवन जीते हुए, हंसते हुए पहाड़ों और समुद्र को अंतहीन रूप से घूरते हुए।
आशा है कि मैंने सही किया?'' इस खुलासे के बाद उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''आपने बिल्कुल सही किया।'' एक का कहना था, ''दुनिया घूमना सबसे शानदार अनुभव है।''
एक यूजर ने लिखा, ''आपने किया है तो ठीक ही किया होगा।'' जबकि एक ने लिखा, ''काश ऐसा मौका सब मिलता।'' इस तरह से लोग अपनी अपनी बातें इस पोस्ट पर कह रहे हैं। हालांकि राजश्री ने किसी भी कमेंट्स पर अपना रिएक्शन देने से परहेज किया है।


Click it and Unblock the Notifications











