राजश्री की गुम हुई याद्दाश्त
जी टी वी में दो साल से चल रहे शो सात फेरे में अब सलोनी बनी राजश्री ठाकुर की जिंदगी ने एक नया मोड ले लिया है. वह अपनी याद्दाश्त खो चुकी है और बिल्कुल पांच वर्ष के बच्चे की तरह हरकत करने लगी है.
इस शो में राजश्री ने मुख्य भूमिका से नकारात्मक चरित्र निभाया है और अब वह याद्दाश्त खो चुकी महिला की भूमिका निभा रही है. यह भूमिका उसके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन उसे वह बखूबी निभा रही है.
राजश्री ने इस बारे में बताया कि शो में बदलाव लाने के लिए यह निर्णय क्रियेटिव टीम ने लिया है. इस नई भूमिका में उसकी याद्दाश्त गुम हो चुकी है और उसे एक पांच वर्ष के नादान बच्चे की तरह हरकते करनी हैं.
कई इस नई भूमिका करने में ज्यादा चुनौती सामने आ रही है. लेकिन वे स्वयं को भाग्यशाली मानती हैं कि उनकी भूमिका में तरह तरह के बदलाव किए जा रहे है.
राजश्री से जब पूछा गया कि उसने इस भूमिका के लिए क्या खास तरह की तैयारी की है तो उसने कहा कि उसने अपने नन्हे भतीजे और भतीजी की हरकतों को ध्यानपूर्वक देखा और उसे अपने अभिनय में आत्मसात किया है


Click it and Unblock the Notifications