राजपाल यादव भी जुटे बाडी बनाने में
बालीवुड में राजपाल यादव ने साबित किया है कि अगर कलाकार में प्रतिभा हो तो उसकी सामान्य कद काठी भी इसके आडे नहीं आती.
सामान्य उंचाई के राजपाल यादव ने अपना फिल्मी कैरियर चरित्र कलाकार के रुप में शुरु किया लेकिन उनमें कूट कूट कर भरी हुई अभिनय प्रतिभा को देखकर उन्हें फिल्मों में हीरो तक की भूमिका दी जाने लगी, जिनमें मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं और लेडिज टेलर जैसी फिल्में शामिल हैं.
लेकिन लगता है अब सुनील शेट्टी , अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन और रितिक रोशन जैसे बाडी बिल्डर और एक्शन हीरो को राजपाल यादव से खतरा पैदा हो जायेगा, इसका कारण यह है कि राजपाल यादव भी अब अपनी बाडी बनाने में जुट गये हैं.
राजपाल के करीबी बताते हैं कि वे नियमित रुप से जागिंग, व्यायाम और जिम कर रहे हैं और उनकी बाडी में धीरे धीरे कसाव भी आता जा रहा है, यदि यही गति गति रही है तो कोई आश्चर्य नहीं कि वे पहलवानों जैसी बाडी पा लेंगे.
लेकिन हम तो यही सोचकर परेशान हैं कि यदि सचमुच ऐसा हो गया तो सलमान व अक्षय जैसे स्टारों को तो सन्यास लेकर घर बैठना पडेगा.


Click it and Unblock the Notifications