रजनी की सजनी बनेंगी विद्या
दक्षिण के सुपस्टार रजनीकांत ने अपनी नई फिल्म राणा के लिए अब विद्या बालन को अप्रोच किया है। विद्या ने भी रजनी को हां बोल दिया.. आखिर कौन सी अभिनेत्री रजनीकांत के साथ काम नहीं करना चाहेगी। राणा नाम की इस फिल्म में रजनीकांत तीन अलग अलग भूमिकाओं में दिखेंगे।
हमने आपको बताया था कि इस फिल्म के लिए पहले बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सदाबहार अभिनेत्री रेखा और अब विद्या बालन को लिया गया है। वैसे रेखा से पहले इस रोल के लिए रजनी ने माधुरी को अपने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया था मगर माधुरी ने रजनी को ना कर दिया था। देखते हैं इन तीनों के साथ रजनी की जोड़ी किसके साथ सबसे ज्यादा जमती है।


Click it and Unblock the Notifications