#SamjheSalman: एक सुपरस्टार आया और धरा रह गया सुलतान!
सलमान खान की सुलतान भले ही झंडे गाड़ रही है लेकिन एक सुपरस्टार ऐसा है, जिनके आगे सबकी स्टारडम फीकी पड़ जाती है। और वो जब भी आते हैं, बस स्टाइल से आते हैं। बस यही कारण है कि रजनीकांत की कबाली का फीवर जैसे जैसे चढ़ रहा है, लोग सुलतान पर भी वार करना नहीं भूल रहे।
हुआ यूं कि बॉलीवुड की परंपरा बन गई है कि हर त्योहार पर कोई ना कोई बड़ा स्टार अपनी फिल्म लेकर आता है। ईद सलमान की तो दीवाली अजय देवगन और क्रिस्मस आमिर खान के हो जाते हैं। ऐसे में सलमान खान को लोगों ने जमकर ट्रोल किया।

रजनीकांत की कबाली पहले सलमान खान की सुलतान के साथ ईद पर भिड़ने वाली थी लेकिन फिर इसकी रिलीज़ डेट आगे कर दी गई। अब कबाली 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और इस पर सबसे मज़ेदार थी फैन्स की टिप्पणी।
[#SorrySalman: सुलतान के ये डायलॉग...हाजमोला से भी हजम नहीं हुए]
क्योंकि कबाली की रिलीज़ के लिए, चेन्नई और बैंगलोर में कई ऑफिस बंद कर दिए हैं। और यही होता है रजनीकांत इफेक्ट। जहां बाकी सुपरस्टार अपनी फिल्म छुट्टी के दिन रिलीज़ करते हैं, वहीं रजनीकांत ऐसे इकलौते स्टार होंगे, जिनकी फिल्म रिलीज़ होती है तो छुट्टी हो जाती है।
[बॉक्स ऑफिस का Sultan: सलमान की 6वीं ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर]
वैसे ट्रेड पंडितों की मानें तो अगर सुलतान और कबाली एक साथ रिलीज़ हो जाती तो सलमान खान की फिल्म के बिज़नेस को साउथ सर्किल से करीब 18 प्रतिशत का नुकसान होता, क्योंकि ज़ाहिर सी बात है कि कबाली के आगे सुलतान की बैंड बजना तय था!


Click it and Unblock the Notifications