दीपिका के मेकअप से नाखुश रजनीकांत

By Priya Srivastava

Deepika Padukone
अपने अलग अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रजनीकांत हर फिल्म में अपनी अलग छाप छोड़ते हैं, लेकिन उन्हें नजदीक से जानने वाले ये भी बताते हैं कि वे अपने काम को पूरी तन्मयता के साथ वह पूरा भी करते हैं। ऐसे में उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं कि किसी दूसरे की वजह से उनके काम में किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम आये।

यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म राणा में उन्होंने दीपिका के मेकअप से नाखुश होकर उन्हें दोबारा मेक अप करने की सलाह दे डाली। इन दिनों फिल्म राणा की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनकी नायिका दीपिका पादुकोण हैं। काफी मुश्किलों के बाद रजनीकांत इस फिल्म में दीपिका के साथ काम करने के लिए तैयार हुए थे। रजनीकांत वैसे भी शूटिंग अपने अनुसार करते हैं और अब वे इतने सीनियर हो चुके हैं कि, लोग उनकी काम में दखलअंदाजी नहीं करते और अगर उनके कुछ पसंद नहीं आता तो उनके लिए सारी चीजें फिर से ठीक की जाती है।

कुछ ऐसा ही हुआ है फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान भी। इस फिल्म में उनकी तमन्‍ना है कि उनके साथ कम कर रहीं सह कलाकार दीपिक सीधी-सादी लड़की दिखे न कि बहुत ग्लैमरस। यही वजह है कि जब दीपिका का मेकअप वाला चेहरा उनके सामने आया तो वे भड़क उठे और उन्होंने साफतौर पर कहा कि वे मेकअप से खुश नहीं हैं और वो चाहते हैं कि दोबारा से मेकअप हो। उनकी बात मानी भी गयी और दीपिका का दोबारा से मेकअप किया गया।

गौरतलब है कि इस फिल्म में वे तीन नायिकाओं के साथ अभिनय करेंगे। दीपिका के अलावा वे इस फिल्म में विद्या बालन और रेखा के साथ नजर आयेंगी। इस बात पर गौर करें तो इस फिल्म में तीनों अभिनेत्री दक्षिण की ही अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म जगत में पहचान बनायीं है। अपनी इस फिल्म के बारे में दीपिका ने कहा है कि रजनी सर बहुत सीनियर हैं और वो जैसा चाहेंगे मैं करुँगी। चूँकि वे जानते हैं कि अच्छा क्या होगा। इसलिए मैंने इस पर कोई ऐतराज भी नहीं जताया, क्‍योंकि रजनी सर के साथ काम करना सपने को पूरा करने जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X