विद्या और नसीर के डर्टी पिक्चर से रजनीकांत के फैन्स हुए नाराज

सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह तमिल के सुपर स्टार के किरदार में नज़र आएंगे इतना ही नहीं विद्या बालन ने नासीर के साथ एक आयटम सांग भी किया है जो कि बेहद ही बोल्ड है। अब सोचने वाली बात हैं कि इसमें ऐतराज करने वाली बात क्या है? हम आपको बता दे कि साउथ के सुपरस्टार रजनी ने भी सिल्क स्मिता के साथ कई फिल्में की हैं और उन फिल्मों में रजनी का आयटम नंबर स्मिता के साथ जरूर होता था।
अब रजनी के फैन्स को लग रहा है कि नासीर इस फिल्म में रजनीकांत के किरदार में हैं जो रजनी के किरदार को पर्दे पर गलत ढंग से पेश कर रहें हैं। हालांकि फिल्म मेकर्स का यह कहना है कि रजनी के किरदार का इस फिल्म से दूर तक कोई वास्ता नहीं हैं लेकिन रजनीकांत के फैन्स उनकी इस बात को नहीं मान रहे हैं और खुलकर इस फिल्म के कुछ दृश्यों का विरोध कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications