रजनीश की प्रेरणा बिग बी, शाहरूख

अरे भाई चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जब हमनें मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनानेवाले इन दो शख्स यानी कि अर्जुन रामपाल और जॉह्न अब्राह्म का ज़िक्र किया तो रजनीश ने इन दोनों नामों को ना सिर्फ नज़रअंदाज़ किया बल्कि इन दो नामों की जगह पर बॉलीवुड के चार चमकते सितारों, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और हृतिक रोशन का नाम ले लिया।
सिर्फ यही नहीं रजनीश के अनुसार बॉलीवुड में यही चार नाम है जिन्हें वह सही मायने में कलाकार मानते हैं क्योंकि यह चारों अपनी अपनी जगह पर पर्फेक्शनिस्ट हैं।
हां यह बात तो रजनीश ने सच कही कि यह चारों अपनी जगह पर पर्फेक्शनिस्ट है मगर रजनीश आपसे हम यह पूछना चाहते हैं कि क्या आपको पर्फेक्ट करने में इन्होंने कोई खास भूमिका निभाई हैं जो आप उनका इतना गुणगान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications