..................... Rajkummar Rao will be seen with Ajay Devgan in his next comedy film - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की अगली फिल्म में बड़ा Dhamaka, इस सुपरस्टार की एंट्री, दिलचस्प होगी कैमिस्ट्री

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। खान से लेकर कपूर तक बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार अपनी आने वाली फिल्मों से धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच एक फिल्म को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। ये फिल्म अजय देवगन की बड़ी फिल्मों में से एक है जिसे वे खुद ही प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। इस फिल्म में एक ऐसे सुपरस्टार की एंट्री हुई है जो अपने करियर के सातवें आसमान पर है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म धड़ाधड़ कमाई कर रही है।

[13 Flop फिल्में, फिर भी सुपरस्टार एक्ट्रेस, बोल्डनेस और जानदार टैलेंट है पहचान]

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव की। जी हां! राजकुमार राव अब अजय देवगन की आने वाली कॉमेडी फिल्म में उनके साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्श हंसल मेहता कर रहे हैं और इसे अजय देवगन भी प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि स्त्री में राजकुमार राव की कॉमेडी देखकर हंसल मेहता काफी इंप्रेस हुए हैं और इसी के चलते वे उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। ऐसे में अजय देवगन और राजकुमार राव को एक साथ स्क्रीन पर देखना वाकई दिलचस्प होगा।

rajkummar-rao-will-be-seen-with-ajay-devgan-his-next-comedy-film

बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग में राजकुमार की एंट्री के बाद कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। राजकुमार राव जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म इमली में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की ये कॉमेडी फिल्म 2019 में रिलीज होगी। बहरहाल आगे जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X