इस दिन राजकुमार राव करेंगे गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी? 10 साल से कर रहे डेट

इन दिनों हर जगह विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें दनादन जारी हैं। लेकिन अब नई बी-टाउन युगवन की शादी की खबरें सामने आई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव और गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से जल्द शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं शादी की डेट भी सामने आई है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा करीब 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर इंडस्ट्री में दाद दी जाती है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव पत्रलेखा के साथ 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं।

Rajkummar Rao

2018 की बात करें तो, पत्रलेखा ने राजकुमार राव से शादी करने की प्लानिंग पर कहा था कि फिलहाल वह करियर में काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं। आने वाले 6-7 सालों तक उनकी शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। लेकिन मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि इस कपल ने शादी का फैसला कर लिया है और कथिततौर पर दोनों 10 नवंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हालांकि अभी राजकुमार राव और पत्रलेखा से इस तरह की खबरों पर ऑफिशियल बयान नहीं सामने आया है। न ही कंफर्म दोनों की शादी को लेकर कुछ कंफर्म हुआ है। हालांकि ये जरूर है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों बहुत ही रोमांटिक कपल है और जल्द अपने भविष्य की प्लानिंग को लेकर मीडिया से बातचीत कर इन अफवाहों को स्पष्ट करेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव हाल में ही ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म हम दो हमारे दो में नजर आए। उनके अपोसिट कृति सेनन नजर आईं। परेश रावल, अपारशक्ति खुराना और रतना पाठक भी मुख्य किरदारों में नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X