छोटे बजट की फिल्मों के ब्लॉकबस्टर स्टार, राजकुमार राव को मिला तगड़ा ऑफर, 2019 में सीक्वल Dhamaka
इन दिनों एक एक्टर बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड में हैं। अच्छे कंटेंट वाली फिल्म में ये एक्टर पहली पसंद माने जाते हैं। एक के बाद एक अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस एक्टर को तारीफों के साथ-साथ तगड़ी और ऑनेस्ट फैन फॉलोइंग भी मिल चुकी है। वहीं इसी फैन फॉलोइंग के मेकर्स दीवाने हुए जा रहे हैं। उन्होंने 2017-18 में ऐसी छोटे बजट की शानदार फिल्में की हैं और न सिर्फ इन फिल्मों को सुपरहिट बनाया है बल्कि खुद भी ऐसी फिल्मों से ही सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। शायद यही कारण है कि हाल ही में उन्हें एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला है।
[अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म, सामने आया 2.0 का असली बजट, जानकर चौंक जाएंगे आप]
खबरों की मानें को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन राजकुमार राव को पहले बड़े बैनर की फिल्म करने के लिए मनाने में लगा हुआ है। वहीं अगर राजकुमार राव ने ये फिल्म साइन कर ली तो ये न सिरफ करण जौहर के लिए बल्कि फैंस के लिए भी सरप्राइज होगा। न्यूटन और ओमेर्टा जैसी फिल्में करने वाले राजकुमार राव को एक ब्लॉकबस्टर कॉमेडी सीक्वल का ऑफर मिला है। बता दें कि ये सीक्वल 2008 में आई सुपरहिट फिल्म दोस्ताना की सीक्वल है। जिसमें जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन दोस्त थे और समलैंगिक होने की एक्टिंग करते दिखे थे।

दोस्ताना 2 बॉलीवुड के उन सीक्वल में से हैं, जिसे लेकर प्लानिंग तो पहली फिल्म के बाद से ही चल रही है। ऐसे में अगर राजकुमार राव के साथ करण ये फिल्म बनाते हैं तो पहली बार राजकुमार राव समलैंगिक किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। वहीं इस पहली फिल्म ऑडिएंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में इस सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें होना लाजमी है। वहीं सिर्फ दोस्ताना 2 ही नहीं इस दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर सा चल रहा है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें दोस्ताना 2 के अलावा आने वाली सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications