लव रंजन की चुपके चुपके रीमेक, राजकुमार राव बनेंगे धर्मेंद्र, कौन होगा अमिताभ
राजकुमार राव बॉलीवुड के उन दर्जन भर एक्टर्स में हैं जो अब स्टार तो हैं ही साथ ही बेहतरीन अभिनेता भी हैं। राजकुमार राव ने बरेली की बर्फी और स्त्री जैसी फिल्मों के साथ ये साबित किया है कि वो बॉक्स ऑफिस पर भीड़ खींचने का भी दमखम रखते हैं और इसलिए उनके पास फिलहाल शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है। अब राजकुमार राव लव रंजन की अगली फिल्म का हिस्सा होंगे।
खबर है कि लव रंजन, चुपके चपुके रीमेक की तैयारी कर रहे हैं जिसे टीसीरीज़ प्रोड्यूस करेगी और ऋषिकेष मुखर्जी की इस शानदार फिल्म के रीमेक में राजकुमार राव को धर्मेंद्र की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।

फिल्म के लिए बाकी की स्टारकास्ट की तलाश हो रही है और अमिताभ बच्चन के रोल लके लिलए राजकुमार राव के टक्कर का ही कोई ए लिस्ट एक्टर ढूंढा जा रहा है। यानि कि एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रीमेक का धमाका होगा।
वहीं राजकुमार राव के लिए एक और रोमांटिक कॉमेडी होगी। फिल्म में उनकी शर्मिला टैगोर के ऑप्शन्स पर भी विचार किया जा रहा है जिसमें कृति सैनन और आलिया भट्ट का नाम काफी ऊपर माना जा रहा है।
बॉलीवुड में फिलहाल रीमेक फिल्मों का दौर वापस आ चुका है। जानिए किन किन फिल्मों की हो रही है तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications
