Oops: इस डायरेक्टर ने एक साथ लिया अजय देवगन - सलमान खान से पंगा
हाल ही में खबर थी कि अंदाज़ अपना अपना डायरेक्टर राजकुमार संतोषी , सलमान खान को लेकर एक लव स्टोरी बना रहे हैं। सब काफी एक्साइटेड थे। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस भी कर रहे थे। वहीं खबर थी कि हो सकता है, फिल्म में कैटरीना कैफ हों क्योंकि उन्होंने अजब प्रेम की गज़ब कहानी में साथ में काम किया है।
लेकिन फिर खबर आई कि सलमान खान राजकुमार संतोषी से काफी नाराज़ हैं, क्योंकि अभी तक उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं सुनाई गई। इसके बाद खबर आई कि राजकुमार संतोषी इस फिल्म से बाहर हो चुके हैं और सलमान ने डायरेक्टर ही बदल दिया।

अब राजकुमार संतोषी के सूत्रों का कहना है कि उनकी नई फिल्म सलमान वाली फिल्म से कई गुना अच्छी है। इस फिल्म का मुद्दा होगा सारागढ़ी की लड़ाई जिसमें कई सिख योद्धाओं ने अपनी जान की बाज़ी लगाई थी।
[अजय देवगन - रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' कास्ट फाइनल!]
कुछ याद आया? इसी विषय पर अजय देवगन अपनी सन्स ऑफ सरदार प्लान कर चुके हैं। यहां तक खबरें थीं कि वो चाहते हैं कि फिल्म में सलमान हो। लेकिन फिल्म पर फिलहाल काम नहीं चल रहा है।
जबकि राजकुमार संतोषी जो अजय देवगन के साथ लेजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी शानदार फिल्म दे चुके हैं, फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, उनका मानना है कि फिल्म में कई सिख लीड किरदार होंगे इसलिए ये किसी भी खान फिल्म से बड़ी होगी। हो सकता है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म!
[#Badla: जब ऐश्वर्या राय की इज़्जत नहीं की तो वो फिल्म कैसे कर लें!]


Click it and Unblock the Notifications