OMg! दोस्ती निभाएंगे हिरानी, अब संजय दत्त पर बनेगी बॉयोपिक
बॉलीवुड के विवादित अभिनेताओं की बात की जाए तो संजय दत्त का नाम भी उस लिस्ट में शामिल होता है। लेकिन आपको बता दें, जल्द ही संजय दत्त की कहानी आप बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। जी हां, संजू बाबा पर बॉयोपिक बनने वाली है।

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पुष्टि की है कि वे संजय दत्त की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। संजय ने उन्हें 25 दिन तक अपनी जि़ंदगी की कहानी सुनाई, जिसे हिरानी पूरी ईमानदारी के साथ लिख रहे हैं। फिलहास हिरानी इस वक्त अपनी फिल्म "पीके' के प्रमोशन में बिजी हैं।
खबर है कि, संजय दत्त की बॉयोपिक "पीके' की रिलीज़ के बाद फ्लोर पर जाएगी और दो साल में इसे तैयार कर रिलीज करने की योजना है। फिल्म तीन हिस्साें में होगी। फिल्म के बारे में हिरानी का कहना है कि यह एक ईमानदार फिल्म होगी। जो सच है, वही फिल्म में दिखाएंगे।
आपको बता दें, संजय दत्त ने राजू हिरानी के साथ मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं पीके में भी संजय दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। राजू हिरानी ने बताया है कि संजय दत्त की ज़िंदगी में बड़े कलाकार का बेटा होना या उनकी लव लाइफ ही नहीं, बहुत कुछ है।
बहरहाल, संजय दत्त के फैंस इस खबर से जरूर खुश हो जाएंगे। जिन्हे पर्दे पर संजय दत्त एक्टिंग करते नहीं, बल्कि संजय दत्त पर बनी फिल्म देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications