LOCKED है रिलीज़ डेट, फाइनल है ब्लॉकबस्टर लेकिन 300 करोड़ी सुपरस्टार हो गए फ्यूज़!
राजकुमारी हिरानी बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशक है। आज तक जो बनाया ब्लॉकबस्टर बनाया। दत्त बायोपिक से भी यही उम्मीद की जा रही है। लेकिन फिल्म की रिलीज़ जैसे जैसे करीब आ रही है, कुछ अजीब चीज़ें हो रही हैं।
जैसे अभी तक राजकुमार हिरानी कुछ सीन से संतुष्ट नहीं है और उन्हें वापस शूट करना चाहते हैं। और अब उनका मानना है कि बायोपिक बनाने का बेस्ट तरीका है उन्हें काल्पनिक रखना।

कुछ समझे? हम भी नहीं समझे? हम भी उनसे थ्री इडियट्स वाले टीचर का सवाल पूछना चाहते हैं! अब इसका एक कारण तो ये हो सकता है कि दत्त बायोपिक कुछ ज़्यादा ही कंट्रोवर्शियल हो चुकी है।
संजय दत्त की ज़िंदगी काफी कंट्रोवर्शियल रही है ऐसे में उनके जीवन को उनके नज़रिए से जानने में काफी मज़ा आने वाला है।
लोगों को ये देखने का इंतज़ार है कि राजकुमार हिरानी कितनी सच्चाई से ये बायोपिक बना रहे हैं। क्योंकि वो संजय दत्त के काफी अच्छे दोस्त हैं। तो देखना है कि क्या वो संजय की गलतियों पर परदा डालते हैं या जो जैसा है वैसा ही परोसते हैं।


Click it and Unblock the Notifications