#Dutt Biopic: फिल्म का नाम दो.. 92 हजार की iPhone 7 जीतो..
संजय दत्त बॉयोपिक के लिए राजकुमार हिरानी ने अब तक टाइटल फाइनल नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने स्पेशल प्लान बनाया है।
निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कुछ ऐसा ही स्पेशल प्लान बनाया है। दरअसल, हिरानी की आने वाली फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक जनवरी 2017 से फ्लोर पर आने वाली है, लेकिन अब तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है।

लिहाजा, निर्देशक ने अपनी क्रिएटिव टीम से बात कर यह दिलचस्प प्लान बनाया है। उन्होंने एक कंपिटिशन की शुरूआत की है। जहां उनकी टीम में से कोई भी फिल्म की टाइटल का आइडिया दे सकता है। जिसकी टाइटल को फाइनल किया जाएगा, उसे 92000 की आईफोन 7 ईनाम में दिया जाएगा।
संजय दत्त ने सलमान खान को 'घमंडी' कहा.. क्योंकि....
यह कंपिटिशन राजकुमार हिरानी के ऑफिस के हर डिपार्टमेंट के लिए खुला है। वहां एक बॉक्स रख दिया गया है, जहां लोग चिट में फिल्म का नाम लिख कर डालेंगे। बता दें, इस कंपिटिशन में रणबीर कपूर और सोनम कपूर तक हिस्सा ले सकते हैं।
''ना मैं इस फिल्म के लायक हूं.. ना इस किरदार के....''- रणबीर कपूर
हम्मम.. है ना दिलचस्प। फिलहाल फिल्म का नाम 'दत्त' रखा गया है, जिसे जल्द ही बदल दिया जाएगा। संजय दत्त बॉयोपिक में रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications