LAST 300 करोड़ी फिल्म....टूटी सुपरहिट जोड़ी....अब कैसे मिलेंगी...200 करोड़ की कूड़ा फिल्में!

विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी की जोड़ी शायद बॉलीवुड के सबसे सफल प्रोड्यूसर डायरेक्टर की जोड़ी होगी। मुन्नाभाई सीरीज़, 3 इडियट्स और फिर पीके। इस जोड़ी को रोकने टोकने वाला कोई नहीं था और सीधा 300 करोड़ क्लब पक्का हो जाता था।

लेकिन अब खबर है कि संजय दत्त बायोपिक इस जोड़ी की आखिरी फिल्म हो सकती है। क्योंकि राजकुमार हिरानी, अगली फिल्म वरूण धवन को लेकर अकेले प्रोड्यूस करने की सोच रहे हैं।

ऐसे में हो सकता है कि राजकुमार हिरानी अब एक सीढ़ी ऊपर चढ़ कर प्रोड्यूसर बनने की ठान चुके हैं। और अगर ऐसा है तो वाकई खुशखबरी है। हालांकि चिंता वाली बात है विधु विनोद चोपड़ा के लिए।

एक इंटरव्यू में चोपड़ा साहब ने कहा था कि मैं कूड़ा भी बनाऊंगा तो 200 करोड़ कमा लेगी। हालांकि, राजकुमार हिरानी की बनाई हुई फिल्में छोड़कर उनकी फिल्मों की कमाई ज़्यादा नहीं है।

वास्तव में इन क्लब्स ने आदत बिगाड़ दी है। सबको मसाला पता है और हर फिल्म में वही डालकर 400 करोड़ कमा लेना प्रोड्यूसर के लिए आराम हो जाता है अगर डायरेक्टर अच्छा हो। लेकिन अब चोपड़ा साहब को झटका लग सकता है।

वैसे बॉलीवुड में वाकई कई कूड़ा फिल्मों की लिस्ट है जो 100 करोड़ क्लब के लायक नहीं थीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X