..................... Rajkumar Hirani is planing to make Munna Bhai 3 - Hindi Filmibeat

2019 में होगा ब्लॉकबस्टर Dhamaka, संजय दत्त की ताबड़तोड़ कॉमेडी, सुपरहिट सीक्वल

हाल ही में राजकुमार हिरानी की मच अवेटेड फिल्म संजू का टीजर रिलीज किया गया है। संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर संजू बाबा के किरदार में नजर आए। इस टीजर के बाद फिल्म को इतनी तारीफें मिल रही है कि इसे अभी से ही कई लोगों ने ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। इस बात का सूबत टीजर को एक दिन में मिले 2 करोड़ व्यूज से ही मिल जाता है। राजकुमार हिरानी ने संजू की टीजर की सक्सेस को देखते हुए एक और सुपरहिट मसाला फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

[400 करोड़ी स्टार, अब तक एक भी Flop नहीं, संजय दत्त से लेकर Khan तक इनके फैन]

जी हां! खबरों की मानें तो संजू के बाद अब राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म पर काम करने वाले हैं। ये फिल्म राजकुमार की ब्लॉकबस्टर सीरीज मुन्ना भाई की सीक्वल फिल्म होगी। यानी कि राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई 3 लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई' सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रैंचाइज में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के फैन्स बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया है कि वह संजय दत्त के साथ 'मुन्ना भाई 3' पर जल्द काम शुरू करेंगे।

rajkumar-hirani-is-planing-make-munna-bhai-3

रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया था लेकिन जब संजय दत्त ने अपनी जिंदगी के बारे में उन्हें बताया तो उन्होंने पहले 'संजू' बनाने का फैसला किया और 'मुन्ना भाई 3' को टाल दिया। वहीं इससे पहले आई मुन्ना भाई सीरीज की दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं और इन फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई भी की है, हो भी क्यों न, राजकुमार हिरानी की फिल्म जो है। राजकुमार बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्होंने आजतक कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। आगे जानें राजकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में और जानें इन फिल्मों ने कितनी कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X