8 साल बाद बनेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, सबकी छुट्टी
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है। सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक हर सुपरस्टार इस ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है। इसी बीच एक और बड़ी फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं। हम बात कर रहे हैं 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स की। हाल ही में इस फिल्म को लेकर राजकुमार हिरानी का बड़ा बयान आया है। जी हां! अब आपको इस धमाकेदार फिल्म का सीक्वल भी देखने को मिलेगा। वो भी राजकुमार हिरानी के स्टाइल में.. अभी इसकी स्टारकास्ट को लेकर बात नहीं हुई है।
[संजय दत्त का 2020 dhamaka, इसी साल शुरू होगी ये फिल्म, हो गया ऐलान]
दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म संजू रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रोमोशनल इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने इस प्लान का खुलासा किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म का सीक्वल जरूर बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा इसका काम अभी बेहद शुरूआती दौर में है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले वे मुन्नाभाई 3 पर काम करेंगे। मुन्नाभाई का तीसरा सीक्वल बनाने के बाद ही वे 3 इडिट्स के बारे में सोचेंगे।

बता दें कि कुछ समय पहले आमिर खान ने भी 3 इडियट्स के सीक्वल में काम करने की इच्छी जाहिर की थी। माना जा रहा था कि आमिर ने इस फिल्म के दोनों स्टार्स यानी शरमन जोशी और आर माधवन से फिल्म को लेकर बात भी की थी। वहीं देखा जाए तो अगर 3 इडिट्स का सीक्वल बनता है तो ये खबर फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। बहरहाल, यहां जानें आने वाली कुछ धमाकेदार सीक्वल फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications