Wow..इस बड़े डायरेक्टर का ऐलान..टाइटल बताइए ...92 हजार का iPhone 7 ..ले जाइए..
राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक के लिए एक दिलचस्प टाइटल बताने वाले के लिए 92 हजार रुपए के आईफोन 7 के इनाम की घोषणा की है।
संजय दत्त की बायोपिक के लिए राजकुमार हिरानी एक तरफ जहां शूटिंग को जल्द खत्म करने की कोशिश में हैं। वहीं दूसरी तरफ वह इस फिल्म के नाम को लेकर भी काफी परेशान हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि वह अपनी इस फिल्म का साधारण नाम नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए अपने आॅफिस में और फिल्म के सेट पर एक सुझाव बॅाक्स रखा है। जिसे भी इस बायोपिक के लिए कोई यूनिक नाम पसंद आता है तो वह अपने नाम के साथ फिल्म के नाम को लिखकर उस पेटी में डाल सकता है।
यहां तक कि राजकुमार हिरानी को अगर किसी का सुझाया हुआ नाम पसंंद आता है तो वह उस व्यक्ति को आईफोन 7 यानी कि 90 हजार का फोन तोहफे में दिया जाएगा।

इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता के लिए रणबीर कपूर भी अपनी तरफ से कोई टाइटल सुझा सकते हैं।उनके टीम के हर छोटे से लेकर बड़े सदस्य इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके हैं।
बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन राजकुमार हिरानी का दिल जीतकर आईोफोन 7 अपने नाम कर ले जाता है। गौरतलब है कि संजय दत्त खुद इस फिल्म के लिए नया और बेहतरीन नाम सोच रहे हैं। वह भी खुद की बायोपिक के नाम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications