Oh..No..400 करोड़ की ब्लाॅकबस्टर..चौंकाने वाली खबर..केवल अफवाह है...
हाल ही में यह खबर आयी थी कि 2.0 में रजनीकांत एक छोटे कद की भूमिका में दिखाई देंगे। अब इसे अफवाह बताया जा रहा है।
इस साल की दो ऐसी बड़ी फिल्में हैं। जो अक्सर कई तरह के अफवाहों के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ बाहुबली को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 भी खुद को लाइमलाइट में बनाए रखने में कामयाब हो रही है।
हाल ही में ऐसी खबर आयी थी कि 2.0 में रजनीकांत ऐसे दो किरदारों में दिखाई देंगे जिनकी ऊंचाई छोटी हो। यानी कि बोने के किरदार में दिखाई देंगे। अब ऐसी खबर आयी है कि रजनीकांत के 2.0 से जुड़ी यह खबर महज एक अफवाह है।

इस फिल्म में रजनीकांत केवल दो भूमिका में नजर आयेंगे। वह वैज्ञानिक के किरदार के साथ रोबोट के लुक में भी नजर आयेंगे। इसके साथ अक्षय कुमार एक खतरनाकर वैज्ञानिक की भूमिका में होंगे। हालांकि अभी तक इन दोनों के लुक को लेकर किसी भी तरह की बात साफ नहीं की गई है।
2.0 में रजनीकांत के 5 और अक्षय कुमार के 10 लुक होने की चर्चा जोरों पर है। इससे पर्दा तो अब केवल रिलीज के बाद ही उठेगा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि बजट और कमाई के लिहाज से शंकर के निर्देशन में बन रही 2.0 इस साल की ऐतिहासिक फिल्म है।
बहरहाल ,इस फिल्म का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। केवल एक सांग की तैयारी की जा रही है। चलिए जानते हैं कि यह फिल्म इस साल की मस्ट वॅाच फिल्म क्यों बन गई है..


Click it and Unblock the Notifications