' Kantara 2 ' में होगी इस सुपरस्टार की एंट्री, गलती से ऋषभ शेट्टी ने बता दिया सच

Kantara

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' पिछले साल की सबसे हिट फिल्मों में शुमार थी। कम बजट और बिना किसी बड़े स्टार के होते हुए भी इस फिल्म को मिली सफलता ने यह साबित कर दिया कि, दर्शकों के लिए कॉटेंट ही किंग होता है। इस फिल्म ने सिर्फ दक्षिण भारत नहीं बल्कि हिंदी भाषी प्रदेशों में भी शानदार कमाई की थी। सबसे खास बात यह है कि फिल्म के दूसरे पार्ट की भी घोषणा हो गई है।

'कांतारा 2' की घोषणा के साथ ही फैंस का उत्साह बढ़ गया है। फिल्म को लेकर अभी से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म में उर्वशी रौतेला नजर आएंगी। अब फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है कि फिल्म में साउथ के एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हो सकती है। दर्शकों के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

बेंगलुरु में फिल्म को लेकर बातचीत के दौरान ऋषभ शेट्टी ने बताया कि, फिल्म में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। हालांकि, सरप्राइज क्या होगा इसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत 'कांतारा' का हिस्सा हो सकते हैं और यह लगभग फाइनल माना जा रहा है ।

यह खबर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले दिनों ऋषभ शेट्टी रजनीकांत के घर गए थे। दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। रजनीकांत ने 'कांतारा' देखने के बाद फिल्म की तारीफ की थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात 'कांतारा 2' को लेकर थी। 'कांतारा 2' को लेकर ऋषभ शेट्टी ने कहा है कि यह पहली फिल्म का प्रीक्वल होगा।

बता दें ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में 'कांतारा 2' की घोषणा की थी जब फिल्म ने 100 दिन पूरे किए। उन्होंने कहा था कि हम बहुत खुश हैं और उन दर्शकों के लिए आभारी हैं जिन्होंने कांतारा को इतना प्यार दिया। हमें सपोर्ट किया और इस सफर को आगे बढ़ाया। इस फिल्म ने शानदार 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस मौके पर सीक्वल की ऐलान करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X