DHAMAKA: रिलीज से पहले ही 200 करोड़ की कमाई.. इसे कहते हैं SUPERSTAR

By Neeti

रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' 22 जुलाई को देश भर में रिलीज हो चुकी है। और जैसा कि रजनीकांत की हर फिल्मों के साथ होता है, इस फिल्म का भी धमाकेदार स्वागत किया जा रहा है। रजनी फैंस की धूम पूरे देश भर में सुनी जा सकती है। कोई शक नहीं कि फिल्म बेहतरीन ओपनिंग देगी।

Rajinikanth

खास बात यह है कि कबाली ने रिलीज से पहले ही लगभग 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जी हां, रजनीकांत स्टारर 'कबाली' शुक्रवार को दुनियाभर की 3900 स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई। पूरे तमिलनाडु में इस मूवी के रविवार तक के शो पूरी तरह बुक हो चुके हैं। लोग ट्विटर पर टिकट एक्सचेंज कर रहे हैं।

''सुल्तान को पीछे नहीं कर पाएगी.. ब्लॉकबस्टर फिल्म कबाली''.. लेकिन कैसे!

लेकिन असल दीवानगी चेन्नई में देखने को मिली। चेन्नई के कासी थिएटर ने सुबह 4 बजे का शो रखा था। कई दिन पहले एडवांस में बुकिंग होने के बावजूद टिकट की उम्मीद में लोग आधी रात से कतार में लगे रहे। बता दें, यह थियेटर ट्विटर पर कई घंटों तक ट्रेंड भी होता रहा।

OUCH.. इस फिल्म को हो गया 100 करोड़ का नुकसान.. लेकिन क्यों.. कैसे!

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ज्यादातर शो के सारे टिकट बिक गए। अमेरिका के 400 सिनेमाघरों में भी फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन को रिलीज किया जा रहा है। वहां पिछले तीन हफ्तों से बुकिंग हो रही है। यह मूवी तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलेशिया, चीनी और थाई लैंग्वेज में डब की गई है।

160 करोड़ के बजट में बनी कबाली ने रिलीज से पहले ही सैटेलाइट और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X