OUCH: इस सुपरस्टार ने तोड़ दिया 'सुल्तान' का RECORD.. रिलीज से पहले ही!
आप सोच रहे होंगे कि अब तो सलमान खान की 'सुल्तान' और रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का क्लैश भी रोक दिया गया है। फिर ये कैसी रेस जहां सलमान खान पीछे रह गए!.. तो बता दें, कबाली का टीजर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन चुका है।
जी हां, कबाली का टीजर 1 मई को रिलीज किया गया है। किसी ने नहीं सोचा था कि टीजर को लोग इतना पसंद करेंगे। एक दिन में 5 मिलियन लोगों ने कबाली की टीजर देखा। जबकि अब तक यह संख्या बढ़कर 17.1 मिलियन से भी ज्यादा हो चुकी है।
'शाहरूख खान अब मेरे लिए कंपिटिशन नहीं हैं....'- सलमान खान
इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की सुल्तान और आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' के पास था। जिसे 17 मिलियन बार देखा गया था। खैर, सुल्तान को अब इस फिल्म से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कबाली अब एक हफ्ते पहले यानि की 1 जुलाई को ही रिलीज होने वाली है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

