भारत ही नहीं.. दुनियाभर में बजेगा अक्षय कुमार- रजनीकांत का डंका.. तैयारी शुरु!

भारत ही नहीं.. दुनियाभर में बजेगा अक्षय कुमार- रजनीकांत का डंका.. तैयारी शुरु!

By Shweta

2018 की शुरुआत अक्षय कुमार फिल्म 2.0 के साथ करने वाले हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि रजनीकांत होंगे हीरो।

फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार भी फिल्म के प्रमोशन को लेकर कमर कसकर तैयार हो गए हैं। दरअसल अक्षय कुमार और रजनीकांत फिल्म के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर करेंगे। हालांकि इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं शेयर की गई है।

rajinikanth-akshay-kumar-to-kick-start-2-0-promotions-with-world-tour

आपको बता दें कि अक्षय कुमार लगभग 17 साल बाद विलेन लुक में वापसी करेंगे। वहीं 2.0 अब तक देश की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म का बजट 400 करोड़ से भी अधिक है। अक्षय कुमार और रजनीकांत के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म मे रजनीकांत और अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल में हैं। फिल्म का पोस्टर भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X