550 करोड़ के बजट पर बन रही है, अक्षय कुमार की यह धमाकेदार एक्शन फिल्म!
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का बजट दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म 450 करोड़ के बजट पर बन रही थी। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म का बजट 100 करोड़ और बढ़ चुका है। जी हां, यानि की अब एक्शन फिल्म 550 करोड़ के विशाल बजट पर तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इस फिल्म के वीएफएक्स पर काम किया जा रहा है। लिहाजा, 2.0 अब इस साल नहीं, बल्कि 2019 की शुरुआत में रिलीज होने वाली है।
भारत में ही नहीं.. विदेश में भी तहलका कर रही है सलमान खान की 'रेस 3'
सूत्रों की मानें तो फिल्म 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अफसोस फिल्म पिछले कई महीनों से टलती जा रही है।

पहले माना जा रहा था कि फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज हो सकती है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के वीएफएक्स पर काम काफी धीमे चल रहा है और 2018 में तो फिल्म किसी हाल में रिलीज नहीं हो पाएगी। फिलहाल वीएफएक्स का खत्म होने के बाद ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications