राजेश खन्ना का 'आशिर्वाद' या 'भूत बंगला'
मुंबई। बॉलीवुड के सुपस्टार राजेश खन्ना के निधन के बाद से ही उनके बंगले को लेकर हर रोज एक नयी खबर सुर्खियों में आ रही है। अब खबर है कि काका का आलीशान बंगला किसी जमाने में भूत बंगले के नाम से जाना जाता था। पुराने जमाने के हीरो राजेन्द्र कुमार ने सबसे पहले इस बंगले को खरीदा था। उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि इस बंगले में आत्माओं का वास है। लेकिन इसके बावजूद राजेन्द्र कुमार ने इस बंगले को खरीदा और बंगले में पूजा भी कराई ताकि इन सभी भूतों की अफवाहों से छुटकारा मिले।
बंगला खरीदने के कुछ समय बाद इस बंगले को राजेन्द्र कुमार ने राजेश खन्ना को बेच दिया। कहा जा रहा है कि राजेश खन्ना जो अपने निधन के कुछ दिनों पहले से अकेले पड़ गए थे उन्हें वह बंगला डराने लगा था।
आशिर्वाद बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके के कार्टर रोड पर स्थित है और इसका मुख्य द्वार समुद्र बीच की तरफ है। 60 के दशक में बांद्रा इलाके में बहुत ही कम बंगले थे और उन्हीं बंगलों में से एक था आशिर्वाद। उस समय इस बंगले को आस पास के लोगों के द्वारा भूत बंगले के नाम से बुलाया जाता था।
20 जुलाई को राजेश खन्ना के निधन के बाद उनकी आखिरी इच्छा के अनुसार इस बंगले को म्यूसियम बनाने की तैयारी हो रही है लेकिन इस बंगले से जुड़े तथ्यों को जानने के बाद इस म्यूसियम में शायद ही कोई जाना पसंद करे।


Click it and Unblock the Notifications
