सच का सामना करेंगे राजीव खंडेलवाल?
सुनने में आ रहा है कि सच का सामना के होस्ट राजीव खंडेलवाल खुद हॉट सीट पर बैठने वाले है। अगर ऐसा होता है तो दर्शको की धड़कने जरूर बढ़ जाएंगी। क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब किसी शो का प्रस्तोता ही हॉट सीट पर बैठ जाए।
राजीव से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, '' इस बात में केवल इतनी सच्चाई है कि स्टार प्लस वाले चाहतें है कि मैं हॉट सीट का सामना करू लेकिन मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। ये तो ऐसा ही होगा कि जैसे शाहरूख खान कौन बनेगा करोड़पति खेल रहे हो। मैं कभी भी किसी रियलिटी शो में भाग नही लूंगा।''
शायद राजीव को अपनी जिंदगी की सच्चाईयां पर्दे पर लाने की हिम्मत नहीं है। लेकिन चैनल वालों को तो अपनी रेटिंग से मतलब है अगर उन्हें लगेगा तो वे राजीव को मुंहमांगी कीमत देकर भी हॉट सीट पर बैठ सकते है। अब देखना है कि राजीव कब तक अपने निश्चय पर टिके रहतें है।


Click it and Unblock the Notifications