रजनीकांत और ऐश्वर्या के बीच पंगा

By Staff

Aishwarya-Rajanikanth
ऐश्वर्या राय इन दिनों रोबोट में साइन किए जाने को लेकर बहुत उत्साहित थीं मगर अचानक रजनीकांत के साथ उनका पंगा हो गया. चिंता न करें यह पंगा सिर्फ डेट्स को लेकर है.

सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या और रजनीकांत के बीच शूटिंग डेट्स का तालमेल बैठाने में बहुत मुश्किल हो रही है. इस प्रोजेक्ट के साथ ऐश का शुरू से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा. फिल्म में काम करने के लिए हामी भरने से पहले अफवाह उड़ी थी कि ऐश रोबोट में काम करने की इच्छुक नहीं हैं.

फिलहाल जब ऐश ने अब तक की सबसे बड़ी रकम साइन करके इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दी तो डेट्स की प्राब्लम आ रही है. सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्देशक शंकर चाहते थे कि ऐश करीब दो महीने की लगातार डेट्स उनकी फिल्म को दें

मगर वे इस स्थिति में नहीं हैं कि लगातार दो महीने तक सिर्फ रोबोट के लिए काम करें. इसके बाद शंकर ने वह तिथियां मांगीं जो रजनीकांत की डेट्स से मैच करती हों... मगर रजनी से ऐश का तालमेल बिठाने में फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के पसीने छूट गए हैं.

रोबोट इतने ब़े बजट की फिल्म है कि शंकर हर कदम पहले से फूंक-फूंक कर रख रहे हैं और किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते. उनकी दूसरी बड़ी चिंता यह है कि रोबोट का प्लाट लीक हो गया है और वे चाहते हैं कि इससे पहले कि कोई और उनका आइडिया चुराकर परोस दे, फिल्म समय से रिलीज हो जाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X