..................... 2022 तक के लिए टल सकती है राजामौली की आरआरआर | Rajamouli's RRR may be pushed to 2022, release postponed due to Covid 19? - Hindi Filmibeat

2022 तक के लिए टल सकती है राजामौली की RRR, कोविड 19 की वजह से आई रूकावट?

2021 की शुरुआत को देखते हुए सभी निर्माता- निर्देशकों को उम्मीद थी कि फिल्मों की शूटिंग बिना रूकावट पूरी की जा सकेगी और इस साल फिल्में रिलीज करना भी संभव होगा। लेकिन कोरोना की नई लहर ने सारी योजनाओं फेल कर दिया। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली की फिल्म अब 2022 तक के लिए आगे बढ़ सकती है क्योंकि फिल्म की अभी भी काफी शूटिंग बाकी है।

आरआरआर को 2021 की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है। अजय देवगन, रामचरन, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन अब इसके टलने की अफवाहें आ रही हैं।

RRR

बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने साफ कहा है कि इस साल फिल्म का आना असंभव है। रामचरन और जूनियर एनटीआर के हिस्से की काफी शूटिंग अभी बची है। दोनों सितारे अब तक अन्य फिल्मों में व्यस्त थे और प्लानिंग थी कि जुलाई तक आरआरआर की शूटिंग खत्म कर ली जाएगी। लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा दिया है और अब शूटिंग संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X