शराब पीकर गाड़ी चलाते राजा चौधरी पुलिस के हत्थे चढ़े

By Neha Nautiyal

ऐसा लगता है राजा चौधरी और विवादों का चोली दामन का साथ है। इस बार राजा चौधरी शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

बेचारे राजा को ये पता नहीं था कि मुंबई में शराब पाकर गाड़ी चलाने वाले लोग अक्सर पुलिस की नजरों से बचने के लिए जूहू में मशहूर पांच सितारा होटल मैरियट के सामने से गुजरने वाली रोड का इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि यहां पर पुलिस सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है।

पढ़ें राजा चौधरी / श्रद्धा शर्मा से जुड़ी खबरें

मगर इस बात से अंजान राजा जूहू वाली इस रोड पर पहुंच गए और वहां तैनात पुलिस के शिकंजे में फंस गए। ये किस्सा शनिवार की रात करीब 12.50 बजे का है। ऊपर से राजा के साथ कार में उनकी मित्र श्रद्धा शर्मा सवार थीं। बस फिर क्या था राजा चौधरी की कार के आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

देखें तस्वीरें राजा चौधरी-श्रद्धा शर्मा की / देखें गैलरी श्रद्धा शर्मा की

अचानक पुलिस और भीड़ के बीच इस तरह फंसे राजा और श्रद्धा हैरान परेशान होकर अपने जानने वालों के फोन करने लगे मगर मामला नहीं सुलझा। फिर राजा ने पुलिस से मामला रफा-दफा करवाने की कोशिश भी की मगर यहां भी बात नहीं बनी और पुलिस ने शराब के नशे में धुत राजा चौधरी को पुलिस थाने पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X