राज की पत्नी ने शिल्पा से माफी मांगी!
राज कुंदरा की पहली पत्नी कविता ने उस संबंध में माफी मांग ली है कि जिसमें उन्होंने अपनी शादी टूटने के लिए शिल्पा को जिम्मेदार ठहराया था।
कविता ने कहा है कि उनकी शादी टूटने का कारण शिल्पा नहीं हैं। पहले कविता ने शिल्पा पर आरोप लगाया था कि उनकी शादी टूटने का कारण शिल्पा है लेकिन अब वो अपनी बात से मुकर रही है।
इन खबरो से शिल्पा काफी परेशान हुई थी। उनकी परेशानी को देखते हुए राज ने कविता से बात की और अपने इल्जाम वापस लेने को कहा। जिसे कविता मान गई।
राज-कविता का तलाक तो पिछले वर्ष ही हो गया था, लेकिन रुपए-पैसों को लेकर मामला चल रहा था। कविता के इस बयान से साबित हो जाता है कि अब दोनों के बीच मामला सुलझ गया है।
फिलहाल शिल्पा और राज शादी करने की तैयारियों में जुटे है।


Click it and Unblock the Notifications