Opps.. शिल्पा शेट्टी के पति ने लगायी शाहरूख खान को फटकार!
[गपशप] जी हां, शिल्पा शेट्टी के पति यानि की राज कुंद्रा ने शाहरूख खान को फटकार लगाई है। अब सवाल उठता है कि क्यों! तो आपको बता दें, दरअसल शाहरूख आजकल एक कोल्डड्रिंक के एड में नजर आते हैं, जिसके बोल थोड़े अजीब हैं। इसी एड पर आवाज उठाई है राज कुंद्रा ने।

राज कुंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, यह एड बेकार है..बच्चे इसे कॉपी कर रहे हैं और इसके बोल गाते रहते हैं..Suck It Lick it a.. मुझे आश्चर्य है शाहरूख भाई आपने ए़ड की कॉपी पास कैसे की..
OMg! 'हमारी अधूरी कहानी' पोस्टर, शाहरूख की इस फिल्म से किया COPY
बहरहाल, शाहरूख खान ने इस पोस्ट पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा। लेकिन शाहरूख के चाहने वालों ने राज कुंद्रा पर अपना गुस्सा जरूर निकाल दिया। वैसे, हमें उम्मीद है कि हर सवाल का जवाब देने वाले शाहरूख जल्द ही राज कुंद्रा को एक जबरदस्त जवाब देंगे।
बता दें, फिलहाल शाहरूख अपनी फिल्म रईस की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
