अक्षय का गाना मत बजाओ
कोई शादी हो तो धड़कन फिल्म का गाना जरूर बजता है। पर जब शिल्पा की शादी में धड़कन का गाना बजा तो सब चौंक गये। उस समय फेरे हो रहे थे और सभी मेहमान एंजॉय कर रहे थे। अचानक किसी ने कहा कि अक्षय का गाना मत बजाओ। उसके बाद बैंड ने दूसरा गाना शुरू कर दिया और सब कुछ पहले की तरह नॉर्मल हो गया।
सब के चौंकने की वजह थी अक्षय और शिल्पा का पहले का रिलेशन। अक्षय और शिल्पा पहले एक दूसरे के साथ इन्वॉल्व थे। अक्षय ने इस इन्वॉल्वमेंट के दौरान ही ट्विंकल से शादी कर ली थी। यहीं से ये लव-स्टोरी हमेशा के लिए खत्म हो गयी थी। शिल्पा उसके बाद काम में बिजी हो गयीं। अक्षय पूरी तरह से अपनी मैरिड लाइफ में सैटिल हो गये। लेकिन फेरों के समय बजे धड़कन फिल्म के इस गाने ने सभी के दिलों में अक्षय-शिल्पा के पूर्व संबंधों की यादें ताजा कर दीं।
अक्षय और ट्विंकल के अलावा शिल्पा-राज की वेडिंग पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार गेस्ट लिस्ट से अक्की का नाम राज ने हटाया। जाहिर है, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी से खुश हैं और शादी में बुलाकर कोई भी पुराने घाव ताजा नहीं करना चाहता।


Click it and Unblock the Notifications