'मिर्च' में अपनी बोल्डनेस से बौखलाईं राइमा सेन
मिर्च के बारे में जितनी बात की जाए कम है, इस फिल्म का विषय ही कुछ ऐसा है। मिर्च महिलाओं की यौन इच्छाओं पर आधारित कहानी है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, राइमा सेन और शहाना गोस्वामी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इनके अलावा श्रेयस तलपड़े और इला अरुण भी फिल्म में बोल्डनेस के साथ-साथ हास्य का पुट रखने के लिए इस्तेमाल किये गए हैं। बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी का फंडा अभी नया है।
मिर्च खाकर सब का मुंह कड़वा होता ही है पता नहीं क्यों ये बात राइमा सेन को थोड़ी देर से समझ में आ रही है। फिल्म में विषय के अनुरूप हॉट सीन्स की भरमार है। इसलिए फिल्म में विषय की नवीनता के साथ ही बोल्ड दृश्यों का भी फुल पैकेज मौजूद है। राइमा सेन ने भी फिल्म में बेडरूम सीन्स दिए हैं। अब तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था लेकिन रिलीज से तुरंत पहले राइमा को फिल्म में अपने सेक्स सीन्स से दिक्कत होने लगी है। अब वह फिल्म के निर्देशक से कह रही हैं कि वह उनके सीन्स को थोड़ा काट दें।
दरअसल राइमा सेन ने नवोदित एक्टर अरुणोदय सिंह के साथ कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। लेकिन जब वही सीन्स पूरी कहानी और ग्राफिक सहित उनके सामने प्रस्तुत हुए तो उन्हे अंदाजा हुआ कि यह कितना बोल्ड है। अब फिल्म के निर्देशक विनय शुक्ला के लिए भी यह बिल्कुल नामुमकिन ही है क्योंकि फिल्म तो पूरी तरह तैयार है और रिलीज होने के लिए बॉक्स ऑफिस की बाट जोह रही है। फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications