कौन बनेगी मिस राहुल महाजन?
राखी का स्वयंवर को मिली भारी सफलता के बाद एनडीटीवी इमेजिन अब राहुल महाजन का स्वयंवर शुरू करने की योजना बना रहा है। उनके लिए लड़कियों की तलाश अभी से शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, "यह खबर पूरी तरह से सही है। राहुल के लिए 16 लड़कियों की तलाश शुरू हो गई है जो मिस राहुल महाजन बनना पसंद करेंगी।"
राहुल से पहले ही स्वयंवर को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब मामला सामने आ गया है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि राहुल शो में ही शादी कर लेंगे या फिर राखी सावंत की तरह सिर्फ सगाई और फिर बाद में नौटंकी। जैसा कि सुनने में आ रहा है कि राखी ने अब कहा है कि वे एलेस परूजनवाला से शादी नहीं करेंगे।
जो भी हो चैनल फिर से पैसा कमाने की पूरी जुगत लगा रहा है। अब देखना है कि राहुल महाजन के स्वयंवर में पायल रोहतगी और मोनिका बेदी आती है।


Click it and Unblock the Notifications