लडकियां छांट रहे हैं राहुल महाजन

By Staff

कहते हैं 'जब खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान' कुछ ऐसा ही हाल आजकल राहुल महाजन का है. वैसे तो देश में कई ऐसे होनहार, हैंडसम नौजवान बिन ब्याहे हैं जिन्हें अबतक एक भी दुल्हन नहीं मिली लेकिन अपने राहुल महाजन इतने भाग्यशाली हैं कि उनसे शादी करने के लिये देश-विदेश की हजारों कमसिन व खूबसूरत युवतियां मचल रही हैं. अब भला राहुल की किस्मत से युवाओं को क्यों नहीं ईर्ष्या होगी..!

दरअसल राहुल एक रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे' के जरिये अपने लिये जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं. इसमें जो युवतियां चुनकर आयेंगी, उनमें से राहुल अपने लिये दुल्हनियां पसंद करेंगे. इससे पहले स्वयंवर जैसे रियलिटी शो से राखी सावंत भी काफी सुर्खिया बटोर चुकी है लेकिन उसने इसमें अपने लिये दूल्हा पसंद करने के बावजूद अभी तक उससे शादी नहीं की और एक तरह से रियलिटी शो का मजाक ही उडाया.

अब राखी के नक्शेकदम पर राहुल भी चल रहे हैं. लेकिन राखी के उलट वे अपने विवाह के लिये काफी सीरियस नजर आ रहे हैं. उनका दावा है कि वे अपने लिये लडकी फाइनल करने के बाद उससे जरुर शादी करेंगे.

खैर मजे की बात यह है कि राहुल से शादी करने के लिये लडकियां मरी जा रही हैं. लडकियों का ऑडिशन धडल्ले से चल रहा है और इसमें राहुल महाजन प्रर्याप्त रुचि ले रहे हैं. वे लडकियों का चुनाव काफी ठोक बजाकर मतलब जांच परखकर कर रहे हैं. वैसे राहुल की दुल्हन बनने के लिये इतनी लडकियों का तैयार होना काफी आश्चर्य की बात है. सब जानते हैं कि राहुल एक तलाकशुदा व्यक्ति है. इतना ही नहीं ड्रग्स लेने और अपनी पूर्व पत्नी से मारपीट करने की वजह से उसका तलाक हुआ था.

एक मशहूर नेता का बेटा और संपन्न परिवार का सदस्य होने के अलावा राहुल में ऐसा कोई गुण नजर नहीं आता जिससे विवाह कर कोई कुंवारी अपने को धन्य समझेगी. इसका तो यही मतलब निकलता है कि आडिशन में हिस्सा लेने वाली लडकियां या तो रातों रात शोहरत पाना चाहती हैं या उनकी नजर में तलाकशुदा राहुल जैसे लडकों का चरित्र कोई मायने नहीं रखता और पैसा ही सब कुछ है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X