मनोचिकित्सक के पास जाएंगे राहुल महाजन!
अपनी पूर्व पत्नी और अपनी वर्तमान पत्नी को पीटने वाले राहुल महाजन जल्द ही मनोचिकित्सक के पास जाएंगे। मनोचिकित्सक यानी साइकेट्रिस्ट से वो यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनके शॉट टेंपरामेंट यानी गुस्से की जड़ क्या है। डॉक्टर के पास जाने में उनकी पत्नी डिंपी भी उनकी मदद कर रही हैं।
खबर है कि मुंबई के मश्हूर मनोचिकित्सक डा. सचिन पाटकर और उनकी पत्नी डा. वर्षा पाटकर से राहुल और डिंपी ने अपॉइंटमेंट लिया है। दोनों साइकेट्रिस्ट के पास जाकर अपनी काउंसिलिंग करवाएंगे। यह फैसला राहुल-डिम्पी ने खुद लिया है।
गौरतलब है कि राहुल अपनी पहली पत्नी से काफी लड़ते झगड़ते थे, जिस वजह से उनका तलाक हो गया था। उसके बाद उन्होंने टेलीविजन पर स्वयंवर रचाया और डिंपी को अपनी पत्नी बनाया। कुछ दिन बाद खबर आयी कि उन्होंने डिंपी से भी झगड़ा किया और उसके पीटा भी। हालांकि डिंपी का कहना है कि उनके परिवार में सब ठीक चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications