बिग बॉस से बाहर हुए राहुल?

मंगलवार सुबह यह अफवाह उड़ी कि राहुल महाजन और उनके तीन अन्य साथी राजा चौधरी, जुल्फी सईद और आशुतोष 'बिग बॉस' के घर की दीवार फांदकर बाहर निकल गए थे जो शो के नियम के खिलाफ है।
जानकारी के मुताबिक चारों प्रतियोगियों ने शो के आयोजकों से भोजन भेजने की मांग की थी, जब यह मांग नहीं सुनी गई तो चारों दीवार फांदकर बाहर निकल गए। यह घटना उस समय हुई है जब शो के फाइनल में मात्र छह दिन रह गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications