अपर्णा सेन को राहुल पर बेहद भरोसा

By Jaya Nigam

Rahul Bose
मुंबई। फिल्मकार अपर्णा सेन की नई फिल्म 'द जैपनीज वाइफ' जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में अपर्णा सेन ने अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज अय्यर के अभिनेता राहुल बोस को दोहराया है। राहुल, सेन के खासे विश्वसनीय हैं। अपर्णा कहती हैं कि वह राहुल पर उसी तरह भरोसा करती हैं जैसे एक समय में सत्यजीत रे अभिनेता सौमित्र चटर्जी पर भरोसा करते थे। सत्यजीत रे ने कई फिल्मों में सौमित्र चटर्जी के साथ काम किया था।

राहुल बोस इस बार सेन की फिल्म 'द जैपनीज वाइफ' में सुंदरबन के एक स्कूल शिक्षक स्नेहमय की भूमिका में हैं। अपर्णा के मुताबिक "स्नेहमय के किरदार के लिए मुझे ऐसे अभिनेता की जरूरत थी जो इस भूमिका में 200 प्रतिशत तक उतर सके।" सेन इससे पहले राहुल को अपनी फिल्मों 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' और '15 पार्क एवेन्यू' में ले चुकी हैं। 'द जैपनीज वाइफ' सेन के निर्देशन में राहुल बोस की लगातार तीसरी फिल्म है।

सेन के मुताबिक किसी कलाकार के साथ एक समझ बनने के बाद उस कलाकार के साथ काम करना काफी आसान हो जाता है। इसके लिए वह कहती हैं कि कई निर्देशकों ने ऐसा किया है। 'द जैपनीज वाइफ' कुनाल बसु की किताब पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में स्नेहमय एक जापानी महिला से खतों के जरिए विवाह कर लेता है और विवाह के 15 वर्ष बीत जाने तक उनकी मुलाकात नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X