लोगो को हंसाने की तैयारी में राहुल

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस इन दिनों अभिनय के साथ-साथ पटकथा भी लिखने की तैयारी कर रहे हैं। वह एक प्रस्तावित कॉमेडी फिल्म के लिए पटकथा लिखेंगे।
बोस के एक करीबी दोस्त ने बताया, "बोस ने रोमांटिक कॉमेडी लिखने का निर्णय लिया है। दरअसल लोगों को हंसाने की कला वह जानते हैं। वह खुद के लिए पटकथा तैयार कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फिल्म का निर्देशन राजीव विरानी करेंगे। इससे पहले विरानी ने 'द विस्पर्स' फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म की पटकथा बोस ने ही तैयार की थी।


Click it and Unblock the Notifications