जिस्म दिखाकर नहीं चलीं तो अब एमएमएस बनाके चलेंगी सन्नी!

Sunny Leone
सन्नी लियोन अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं ये तो आप सभी ने जान लिया लेकिन आखिर उनके इस उत्साह की वजह क्या है ये भी तो जानना चाहेंगे आप। रागिनि एमएमएस 2 3 डी में बनने वाली है। साथ ही इसकी निर्माता हैं एकता कपूर। 'रागिनी एमएमएस' एक दिल्ली की दीपिका नाम की लड़की की कहानी पर आधारित फिल्म थी जिसका ब्वॉयफ्रैंड उसके साथ सेक्स करते हुए दोनों का एक एमएमएस बनाना चाहता था लेकिन किन्हीं वजहों से वो ऐसा नहीं कर पाता। हालांकि फिल्म की कहानी दीपिका की कहानी से पूरी तरफ मिलती जुलती नहीं थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म कहीं ना कहीं इस वारदात से भी रिलेट करती थी।

रागिनी एमएमएस केस दिल्ली का कापी विवादों में रहा केस था। दीपिका ने इस फिल्म के बनने के बाद एकता कपूर पर केस भी किया था कि एकता ने उन्हें फिल्म रिलीज होने से पहले एक बार भी नहीं दिखाई। और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में दिखाए गये इंटिमेट सीन्स भी उनकी खुद की रियल स्टोरी में नहीं थे ये सब काफी हद तक फिक्शन था। केस तो सुर्खियों में रहा ही साथ ही ये फिल्म भी सुर्खियों में रही। लेकिन फिल्म को इतनी सुर्खियां मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ये लोगों को आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म की एक्ट्रेस काइनाज मोतीवाला भी आज कहीं भी नज़र नहीं आतीं।

अब सन्नी इस फिल्म के सीक्वल यानी रागिनी एमएमएस 2 में नज़र आने वाली है और एक बार फिर से ये फिल्म सुर्खियों में है। सन्नी लियोन और विवादों का तो चोली दामन का साथ है। जहां सन्नी वहां विवाद। जिस्म फिल्म भी अपने इंटिमेट सीन्स के चलते काफी विवादों में रहा था लेकिन फिल्म में बिपाशा और जॉन जैसे एक्टर भी थे जिनकी वजह से फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियों में रही। अब सन्नी के नाम पर रागिनी एमएमएस बेची जा रही है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी है और जो फिल्म विवादों से जुड़ जाए फिर वो तो चलनी ही है। साथ ही रागिनी एमएमएस से किसी भी बड़े एक्टर का नाम नहीं जुड़ा है जिससे सन्नी को कॉम्पीटीशन करना है। तो इसके सीक्वल से सन्नी अपना नाम इस फिल्म के साथ जोड़ लेंगी और अगर फिल्म हिट होती है तो सन्नी के साथ रागिनी एमएमएस का ब्रांड नेम जुड़ जाएगा। तो है ना उत्साहित होने की बात सन्नी के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X