डांसिंग सुपरस्टार राघव जुयाल हैं शहनाज़ गिल के मिस्ट्री मैन? साथ में हॉलीडे ट्रिप के बाद उड़ी डेटिंग की अफवाह

शहनाज़ गिल ने इस साल अपने करियर में एक बड़ा कदम आगे लिया और उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू की। ये डेब्यू फिल्म है सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली जिसका नाम अब बदलकर भाईजान हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, शहनाज़ को अपने दो को स्टार्स में कुछ अच्छे दोस्त मिले।

शहनाज़ ने टीवी के सुपरस्टार सिद्धार्थ निगम और डांसिंग सुपरस्टार राघव जुयाल के साथ इस फिल्म का एक शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज़ गिल, अपनी फिल्म के को स्टार राघव जुयाल को डेट कर रही हैं।

raghav-juyal-is-shehnaaz-gill-s-mystery-man-spark-dating-rumours-as-they-go-on-a-holiday-together

हालांकि, फिल्म में शहनाज़ का पेयर राघव के साथ नहीं बल्कि सिद्धार्थ निगम के साथ बताया जा रहा है। लेकिन राघव और शहनाज़ की डेटिंग की खबरों से फैन्स भी चौंक गए हैं। इन खबरों का सूत्र केवल इतना सा है कि शहनाज़ और राघव हाल ही में ऋषिकेष में एक साथ छुट्टियां मनाते देखे गए और तब से ही दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबर सामने आ रही है।

मस्ती करता वीडियो वायरल

मस्ती करता वीडियो वायरल

कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग के दौरान, शहनाज़ गिल का राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ मस्ती करता एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तीनों आपस में एक दूसरे की टांग खींचते नज़र आ रहे थे वहीं शहनाज़ उनके साथ अपने इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाती नज़र आ रही थीं।

और भी उड़ी अफवाहें

और भी उड़ी अफवाहें

शहनाज़ गिल को लेकर हाल फिलहाल में और भी कई अफवाहें उड़ी हैं। इनमें से एक अफवाह ये थी कि शहनाज़ गिल को सलमान खान क फिल्म कभी ईद कभी दिवाली छोड़ने को कहा गया जिसके बाद शहनाज़ ने गुस्से में सलमान खान को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। शहनाज़ ने बाद में इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

पलक ने किया रिप्लेस

पलक ने किया रिप्लेस

खबरें ये भी थीं कि कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज़ गिल को बाहर जाने को कहा गया है और फिल्म में उनकी जगह लेंगी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी। हालांकि, ये खबरें महज़ अफवाहें निकलीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पलक भी फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने शहनाज़ को रिप्लेस नहीं किया है। शहनाज़ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। दोनों ही इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।

काम के चर्चे

काम के चर्चे

गौरतलब है कि आजकल शहनाज़ गिल और उनके काम के भी काफी चर्चे हैं। शहनाज़ गिल, संजय दत्त के साथ एक कॉन्सर्ट करने जा रही हैं जिसका नाम है संजू बाबा चले अमरीका। इस कॉन्सर्ट का हिस्सा अरशद वारसी भी हैं। शहनाज़ इसके लिए हाल ही में संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ प्रमोशनल शूट करती भी नज़र आई थीं।

अनिल कपूर के साथ फिल्म

अनिल कपूर के साथ फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी एक फैमिली ड्रामा बनाने जा रहे हैं जिसमें शहनाज़ को भी मुख्य भूमिका ऑफर की गई है। इस फिल्म में अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।

सलमान खान की करीबी हैं शहनाज़

सलमान खान की करीबी हैं शहनाज़

गौरतलब है कि शहनाज़ गिल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस से कदम रखा था। शहनाज़ गिल, बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं और स्टेज पर आते ही उन्होंने खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताया था। अपनी मासूमियत से शहनाज़ ने पहले ही दिन सलमान खान का दिल जीत लिया था। वहीं घर में आते ही वो सबकी फेवरिट बन गई थीं क्योंकि उनका दिल साफ था जो लोगों को बेहद पसंद आता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X