..................... Raees trailer to be attached with Dear Zindagi! - Hindi Filmibeat

DHAMAKA: एक फिल्म.. दो शाहरूख.. बस फैंस को और क्या चाहिए!

By Neeti

Yessss.. शाहरूख खान फैंस को और क्या चाहिए.. बता दें, 25 नंवबर को रिलीज होने वाली शाहरूख- आलिया भट्ट की फिल्म 'डियर ज़िंदगी' के साथ अब शाहरूख की फिल्म 'रईस' का ट्रेलर जोड़ा जा रहा है। यानि की आखिरकार साल 2016 में हमें रईस की झलक मिल ही जाएगी।

बता दें, रईस 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। वहीं, डियर जिंदगी का ट्रेलर भी ऐ दिल है मुश्किल से जोड़ा जा रहा है। कोई शक नहीं कि फैंस यह फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। शाहरूख- आलिया का फर्स्ट लुक पहले ही धमाल मचा चुका है। अब इंतजार है फिल्म का।

[अक्षय कुमार, सलमान.. सबकी ब्लॉकबस्टर FINAL.. शाहरूख फिर फंसे!]

Dear Zindagi

डियर जिंदगी कहानी है एक लड़की की.. जो फिल्ममेकर बनना चाहती हैं। जबकि शाहरूख खान एक थेरेपिस्ट के रोल में दिखेंगे।

फिल्म में शाहरूख, आलिया के अलावा अली जफर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल।

फिल्म का ट्रेलर करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

यहां देख सकते हैं आप गौरी शिंदे के फिल्म के शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें। आलिया से जब पूछा गया कि क्या वे शाहरूख के काम करने की बात से उत्साहित हैं? तो आलिया ने कहा कि मैं काफी नर्वस हूं.. और काफी उत्साहित भी।

बता दें, आलिया भट्ट शाहरूख की बहुत बड़ी फैन हैं। लेकिन साथ में काम करने की बात पर आलिया ने कहा कि शाहरूख अपने कोस्टार को काफी कंफर्टेबल कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X