SURPRISE: बजरंगी भाईजान में सलमान के साथ शाहरूख का तड़का!
[गपशप] कुछ ही वक्त पहले शाहरूख खान ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का फर्स्ट लुक पर प्रमोट किया था। शाहरूख के इस कदम के साथ ही साफ हो चला था कि इनकी दोस्ती के बीच अब कोई नहीं आ सकता। अफवाहें भी नहीं....

बहरहाल, अब जबकि बजरंगी भाईजान आज रिलीज हो चुकी है। अफवाहों ने जोर पकड़ा है कि बजरंगी भाईजान के साथ दर्शकों को शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' का टीजर भी देखने मिलेगा। जी हां, रईस के टीजर को बजरंगी भाईजान के साथ जोड़ दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो यह पहल खुद शाहरूख खान ने की है। सलमान खान को जब पता चला कि शाहरूख और उनकी टीम बजरंगी भाईजान के साथ रईस का टीजर जोड़ना चाहती है तो सलमान ने तुरंत हामी भर दी।
[बजरंगी भाईजान v/s पीके.. दो सुपरस्टार्स की फिल्में.. इतना कुछ COMMON]
हम्मम.. यानि की ईद के मौके पर सलमान के साथ शाहरूख खान का तड़का। है न जबरदस्त.... बता दें, 2016 में रिलीज होने वाली फिल्म 'रईस' के साथ ही सलमान खान की सुल्तान रिलीज होने वाली है। इस क्लैश की खबरें काफी सूर्खियां भी बना रही थी। लेकिन लगता है सलमान - शाहरूख अब इन क्लैश्श से काफी आगे बढ़ चुके हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


