OUCH.. शाहरूख खान की वजह से.. अटक गया इस एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर!
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' जुलाई से पोस्टपोंड होकर जनवरी 2017 तक पहुंच चुकी है। बहरहाल, जहां शाहरूख खान और प्रोडक्शन टीम फिल्म की क्लैश और रिलीज डेट को लेकर परेशान हैं। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस माहिरा खान भी फिल्म के पोस्टपोंड होने को लेकर काफी खफा हैं।

सूत्रों की मानें तो माहिरा खान के लिए यह किसी ख्वाब से कम नहीं था कि उनकी बॉलीवुड डेब्यू शाहरूख खान के साथ हो रही थी। लेकिन रईस का पोस्टपोंड होना उन्हें कहीं ना कहीं खल गया।
''शाहरूख, सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं.. इसकी भी वजह है....''
दरअसल, माहिरा खान के पास बॉलीवुड के कई प्रपोजल आ रहे हैं। लेकिन रईस के निर्माताओं के साथ कॉट्रैक्ट होने की वजह से माहिरा किसी और फिल्म को फिलहाल साइन नहीं कर सकती हैं। लिहाजा, फिलहाल जब तक रईस रिलीज नहीं हो जाती, माहिरा किसी और फिल्म में नहीं दिख सकतीं।
First LOOK: शाहरूख- आलिया भट्ट की फिल्म 'Dear ज़िंदगी'.. सुपर क्यूट
जिस वजह से माहिरा का करियर अटक सा गया है। हमम्म.. कोई शक नहीं कि माहिरा खान के लिए यह काफी अजीब सी स्थिति बन गई है। लेकिन साथ ही उम्मीद है कि रईस रिलीज होने के साथ ही उनका करियर काफी धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications


